जलदाय विभाग की लापरवाही और संवादहीनता से ग्रामवासी परेशान

रायपुर 02अगस्त (राधेश्याम वैष्णव)पीएचइडी ,जलदाय विभाग में प्रबंधन और संवादहीनता के चलते ग्रामवासियों को अनावश्यक परेशानी का सामना तो करना ही पड़ रहा हैं ,ग्राम पंचायत प्रशासन को लाखों का नुकसान भी झेलना पड़ रहा हैं । ग्रामवासियों की लम्बे समय की मांग के मध्यनजर पंचायत प्रशासन ने गाँव में सीसी सड़कों ,नालियों और क्रोस का निर्माण करवाया था । परन्तु विभाग द्वारा पाईप लाइन बदलने के लिये  से पुनः नई सड़कों को बिना पूर्व जानकारी और अनापत्ति प्रमाण पत्र लिये तोड़ा जा रहा हैं ,इससे मोहल्लेवासियों और पंचायत परिवार में नाराजगी बन रही हैं । जलदाय विभाग यदि समय पूर्व पंचायत प्रशासन को अपनी योजना से अवगत कराते तो नई सड़कों की और नालियों में तोड़ फोड़ की समस्या प्रकट नहीं होती । बीस दिन पूर्व बनाये गये देशांतरी मौहल्ले और डांगी मौहल्ले की सड़कों को भी पेयजल आपूर्ति के लिये तोड़ा जा रहा हैं । यदि उक्त लाईनों की योजना विभाग द्वारा समय पर उपलब्ध करा दी जाती तो पंचायत के द्वारा नालियों और सड़कों का निर्माण कुछ समय रूक कर करा लिया जाता। सरपंच रेखा तातेला ने सहायक अभियन्ता और उपखंड अधिकारी से गाँव बिना पंचायत प्रशासन की एन ओ सी के नयी तोड़ फोड़ ना करने और महीने भर पहले से तोड़े गये सड़क निर्माण को शीघ्र मरम्मत करवाने हेतु निवेदन किया हैं ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को