सहाड़ा 20 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित चामुंडा माता मंदिर पर श्रीनाथ कलस्टर संगठन की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें 185 स्वयं सहायता समूह की 400 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीवीका मिशन के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुमेर सिंह ने की। सिंह ने महिलाओं को अपने संबोधन में बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटी-छोटी बचत करके एवं उस राशि को उद्यम में लगाकर आर्थिक रूप से आजाद हो सकते हैं । आप सबको आर्थिक रूप से सशक्त बनना है। बीओबी पवन कुमार ने भी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपना भाग्य बदलने की बात कही। कार्यक्रम सहाड़ा की सीएलएफ प्रभारी चंचल जाट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर
एमकेएसपी, बीसी, एलपीआर, सीसी, एसीसी सहित सभी कैडरों की महिलाओं ने सहभागिता निभाई।