छात्रसंघ चुनावों के लिए एन एस यू आई ने अपने प्रत्याशी किये घोषित


रायपुर 21 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए एन एस यू आई पर्यवेक्षक व  जिला उपाध्यक्ष उदय लाल गुर्जर, जिला महासचिव परमवीर सिंह चुण्डावत, विष्णु पारीक,ब्लॉक अध्यक्ष संपत गुंजल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार बैरवा, उपाध्यक्ष पद हेतु मोहम्मद फैजान, महासचिव पद हेतु अपेक्षा शर्मा, संयुक्त सचिव पद हेतु अंजली शर्मा का चयन किया गया। इस दौरान जिला महासचिव अर्जुन गुर्जर, जिला सचिव विकास पारीक ,वासुदेव सिंह बाड़ी, खुशहाल , जमील पठान  उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को