राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत पोषाहार का हुआ निरिक्षण



रायपुर 22 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान के अंतिम दिन क्षैत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय-भटेवर में पीएचईडी के सहायक अभियंता विनय कुमार जैन पहुंचे। जैन ने संस्था प्रधान रामपाल तातेला से आवश्यक जानकारी लेकर पोषाहार प्रभारी कैलाश रावल के साथ मिड डे मील के तहत दाल चावल का निरीक्षण किया। अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत वितरित दूध की गुणवत्ता भी देखी एवं रिकॉर्ड संधारण भी देखा। रसोईघर की स्वच्छता एवं उसमें काम करने वाली कुक कम हेल्पर से सभी आवश्यक जानकारी ली। समस्त व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुचारू पाई गई। मीनू के अनुसार दाल चावल गुणवत्तापूर्ण थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींटा का भी निरीक्षण किया गया वहां भी व्यवस्थाएं उत्तम पाई गई। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को