रायपुर पुलिस थाने के नवीन भवन का हुआ शिलान्यास



रायपुर 24 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)आमजन में विश्वास अपराधियों में डर के ध्येय वाक्य को साकार करने वाला पुलिस थाना कस्बे से दूर रहेगा तो छोटे-मोटे मामले आपसी समझाइस से हल हो सकेंगे। उक्त विचार विधायक कैलाशचंद्र त्रिवेदी ने सुरास चौराहा स्थित मॉडल स्कूल के पास पुलिस थाना रायपुर के  नवीन भवन के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। त्रिवेदी ने कहा कि मैंने  तीन कार्यकाल में  क्षेत्र को  विकास की ओर आगे बढ़ाया है  और आगे भी  विकास की ओर आगे बढ़ाता रहूँगा। वर्तमान में  बाईपास नहीं होने से  क्षेत्र के लोगों को तकलीफ हो रही है  अति शीघ्र ही  बाईपास व आयुर्वेदिक चिकित्सालय  का कार्य  कराऊंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगापुर नगर पालिका चेयरमैन रेखा चंदेल ने की। चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार विकास में सदैव जनता के साथ रहेगी। इस दौरान पूर्व उपप्रधान राजेंद्र त्रिवेदी, सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु सुवालका, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराजसिंह बाड़ी, पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल तेली, सहकारी समिति के उपाध्यक्ष मांगीलाल जाट, तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत, प्रखर वक्ता व पूर्व सरपंच भेरूलाल किशोरपुरा, कुलदीप त्रिवेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश झंवर, छोगालाल गुर्जर, सुवालाल गुर्जर दशरथ ढोली, पवन माली, मोनू त्रिवेदी,कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज वैष्णव, बोरियापुरा सरपंच नरपत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को