प्रत्येक महिला को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से सम्पन्न होना चाहिये-सुवालका
गंगापुर 29 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)महिलाओं के आर्थिक विकास में स्वयं सहायता समूह का बड़ा योगदान है। प्रत्येक महिला को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से संपन्न होना चाहिए। उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री एवं नांदशा ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश सुवालका ने कोशीथल ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में भारत माता राजीवीका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड "कोशीथल कलस्टर" की वार्षिक आम सभा 2019-20 में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। सुवालका ने आर्थिक विकास के साथ-साथ महिलाओं को संस्कारों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों को संस्कारवान बनाना है तो स्वयं को संस्कारी जीवन जीना पड़ेगा। आम सभा की अध्यक्षता बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक चेतन जांगिड़ ने की। विशिष्ट अतिथि नांदशा ग्राम पंचायत के सरपंच रामपाल सुथार व भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव थे। वैष्णव ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के कार्यों की आम लोगों में उपादेयता बताई। आम सभा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन से हुआ।परियोजना प्रबंधक सुमेर चंद मीणा ने समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन साफा बंधन व तिलक - माल्यार्पण से किया। लेखापाल पूजा खटीक ने आम सभा में वार्षिक आय व्यय व लाभ का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कोशीथल कलस्टर में 260 स्वयं सहायता समूह में 24 ग्राम संगठन चल रहे हैं। जिनमें 2800 महिलाएं जुड़ी हुई है। स्वयं सहायता समूह व ग्राम संगठन के पदाधिकारियों को इस आम सभा में आमंत्रित किया गया है। ग्राम संगठन में 30,00000 रूपए परियोजना के माध्यम से आय हुई। जरूरतमंद महिलाओं में उक्त राशि वितरित की गई। T-1 में 199 एस एफ जी को ₹29लाख95हजार की आय हुई। वितरण के बाद ₹9.50000 लाख का लाभ हुआ। सी0 सी0 माया सोलंकी, ममता चुंडावत, यशोदा रेगर ने भी स्वयं सहायता समूह के संचालन के बारे में बताया। कोशीथल कलस्टर की अध्यक्ष शैलू कंवर, भगवत कंवर, लाली देवी सालवी आदि ने भी पंच सूत्रों का पालन करते हुए स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने का समस्त महिलाओं से आह्वान किया। इस दौरान कुल 560 महिलाओं ने भाग लिया। जिनमें कोशीथल कलस्टर की सी0एम0 माया सालवी,उपाध्यक्ष मीना भील, सी सी सोहनी देवी भील, मनीषा, सुखी, गीता, टीना, सीमा, नारायणी, मींरा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित थी। सहकारी समिति गंगापुर के इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने समस्त महिलाओं को बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रोडक्ट तैयार करें। आपके द्वारा तैयार प्रोडक्ट को सहकारी समिति क्रय कर आम लोगों में वितरित करेगी एवं उनका जो लाभ होगा वह आपको दिया जाएगा। कईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने विचार आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए। जिनको सुनकर महिलाएं स्वयं सहायता समूह के प्रति प्रेरित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुवालका ने नांदशा ग्राम पंचायत क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक समूह को सरकारी भवनों में स्वयं का कार्यालय खोलने हेतु भवन उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।