राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक बद्रीलाल लौहार के जन्मदिन पर किया पौधरोपण


कोशीथल 3 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)प्रत्येक उत्सव पर चाहे जन्मदिन हो या अन्य महत्वपूर्ण दिन हो हम सबको पौधरोपण कर उस दिवस को और भी महत्वपूर्ण बनाना चाहिए एवं पर्यावरण को आगे बढ़ाना चाहिए। उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोशीथल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक बद्री लाल लोहार के जन्मोत्सव पर विद्यालय परिवार व  आंगनबाड़ी  केंद्र द्वितीय द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं के समक्ष व्यक्त किए। इस अवसर पर कक्षा 7 के छात्र महेश तेली ने भी अपने जन्मोत्सव पर पारस पीपल का पौधरोपण किया। वैष्णव ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के जन्मोत्सव पर व अन्य महत्वपूर्ण जयंती पर पौधरोपण का क्रम चल रहा है। जिससे विद्यालय में हरियाली का वातावरण बन रहा है एवं छात्र-छात्राओं में पौधरोपण के प्रति रुचि जागृत हो रही है। पौधरोपण के अवसर पर ललिता जीनगर, भावेश गुंवारिया, कन्हैया लाल कुमावत, लक्ष्मण, रणजीत सहित अन्य उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को