भटेवर ग्राम मे हुआ बालसभा का आयोजन


रायपुर 30 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के भटेवर ग्राम में राउप्रावि द्वारा सामुदायिक बालसभा का आयोजन बस स्टैंड पर किया  गया। जिसकी अध्यक्षता श्रवण नाथ ने की। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भंवर लाल कुमावत (पूर्व सरपंच बागोलिया) थे।संस्था प्रधान रामपाल तातेला ने बताया कि जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं ग्रामवासी व छात्र छात्राएं बाल सभा में उपस्थित थे। सभा का संचालन इन्दिरा खटीक ने किया। अध्यापक कैलाश रावल ने बच्चों को मुखौटा बनाना सिखाया व बच्चों ने मुखोटे पहनकर नशे के दुष्प्रभाव व नशे से बचने के उपायों को नाटक के माध्यम से बताया। साथ ही विद्यार्थियों ने गीत ,कविता ,भजन आदि प्रस्तुतियां दी। इसी तरह ।।क्षैत्र के समस्त विद्यालयों ने बाल सभाओं का आयोजन उत्साह से किया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को