रात्रि चोपाल में हुआ विभिन्न समस्याओं का समाधान
कोशीथल 20 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए संबंधित विभागों में जाकर आपको आवेदन करना होगा। अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। उक्त विचार उपखंड अधिकारी सी एल शर्मा ने कोशीथल ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में व्यक्त किए। रात्रि चौपाल शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक चली जिस में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आई जिन का समाधान उपखंड अधिकारी शर्मा ने एक एक विभाग को उन समस्याओं से अवगत करा तत्काल समाधान के निर्देश दिए। पुश्तैनी पट्टों की ज्यादा समस्या थी। जिस पर विकास अधिकारी को आने वाले ग्रामोत्थान शिविर में समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल में पूर्व प्रधान मनोहर सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच बलवंत सिंह चुंडावत, ग्राम पंचायत की सरपंच शांतादेवी जाट, तहसीलदार छगन लाल रेगर, विकास अधिकारी सुमन सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।