तेज गति से आ रही बस ने मासूम को कुचला
रायपुर 4अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)तेज गति से आरही बिना परमिट की मिनी बस ने 2माह के मासूम को कुचला,घटना रायपुर तहसील के मण्डोल ग्राम की है ।जानकारी के अनुसार फतेहनगर से रायपुर चलने वाली मिनी बस आर.जे 30 पीए -1376 न.की तेज गति से आरही आबादी क्षेत्र मे सामने से आरही मोटरसाइकिल सवार गोवर्धन लाल सालवी निवासी रामा (रायपुर) अपने ससुराल कापड़िया से अपनी पत्नी प्रेम देवी को बच्चे होने के बाद ससुराल से पहली बार लेकर आरहा था उनके साथ 2माह का मासूम भी था बस ने प्रातः10.15 बजे उनको चपेट में ले लिया जिससे उनकी पत्नी के हाथ से 2माह का मासूम बच्चा यश टक्कर से बस के आगे वाले टायर के नीचे जा घीरा जहाँ वह कुचल गया। जबकि वो दोनों एकतरफ जा घीरे।बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।बस ड्राइवर बस को छोड़कर भाग गया।वहां उपस्थित ग्रामीणों ने बताया की बस की गति बहुत तेज थी जबकि घुमावदार मौड़ होने व रास्ता संकरा होने से मोटर साईकिल सवार गोवर्धन लाल सालवी संभल नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया।जबकि उस गाड़ी का परमिट फतहेनगर वाया बोराणा रायपुर था।उस गांव में पहली बार कोई बस निकली थी।और मासूम बच्चे की जान लेली।घटना होते ही ग्राम के लोग एकत्रित हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सालवी समाज नवयुवक मण्डल जगदीश चौखला के अध्यक्ष गोपीलाल सालवी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस ने मौका मुयाना कर केश दर्ज कर लिया।मासूम का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।