पुत्रवत पौधों की देखभाल करेंगे तो निश्चित रूप से धरती पर हरियाली आयेगी-सोनी
रायपुर 20 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)पुत्रवत पौधों की देखभाल करेंगे तो निश्चित रुप से धरती पर हरियाली आएगी। उक्त विचार एल आइसी अभिकर्ता व भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य शांतिलाल सोनी ने कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण के अवसर पर उपस्थित शिक्षकों के समक्ष व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य राधेश्याम काबरा, प्राध्यापक सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक जानकीलाल त्रिपाठी, जगदीश चंद्र दाधीच सहित अन्य उपस्थित थे।