हमें वर्षा जल व बहते जल को संग्रहित कर उसका सदुपयोग करना है-वैष्णव
कोशीथल 6अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव)जल संग्रहण व गाजर घास उन्मूलन आज की महती आवश्यकता है। हमें वर्षा जल व बहते जल को संग्रहीत कर उसका सदुपयोग करना है। गाजर घास को समूल नष्ट कर आमजन के जीवन को स्वस्थता की ओर ले जाना है। ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में नेहरु युवा केंद्र मील का पत्थर साबित हो रहा है। उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव ने नेहरु युवा केंद्र कोशीथल द्वारा 1अगस्त से 15अगस्त तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत दरगाह परिसर में मंगलवार को आयोजित गाजर घास उन्मूलन व कोशीथल-गंगापुर मार्ग में चंबल परियोजना के तहत निर्मित जल संग्रहीत टांके निर्माण में उपस्थित महिला-पुरुषों के समक्ष व्यक्त किए।नेहरु युवा केंद्र की स्वयं सेविका परवीन निशा छीपा ने नेहरु युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता पखवाडे में किये जा रहे कार्यों व आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान दरगाह परिसर में गाजर घास उन्मूलन व स्वच्छता कार्य में कई महिलाओं ने उत्साह पूर्वक योगदान दिया। इस अवसर पर अय्युब मोहम्मद छीपा,आदिल, रिजवान,शराफत,उजैफ,सूफिया,जेबुन,जरीना,अलिमा,हसीना,अलीना बानु सहित अन्य उपस्थित थे।