हमे पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन करना है-राणावत


रायपुर 21अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) पौधे और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। हमें पौध रोपण करके पर्यावरण का संरक्षण व सम्वर्द्धन करना है। उक्त विचार भामाशाह एवं समाजसेवी तथा करणी सेना के संरक्षक गणपतसिंह राणावत ने उपखण्ड मुख्यालय के राजस्व ग्राम केमुनिया स्थित राउप्रावि के बाहर उपकोषाधिकारी  तोताराम माली के आतिथ्य में अशोक के 5 पौधों का रोपण व सुरक्षा हेतु लौहे के ट्री -गार्ड लगाने के समय व्यक्त किए। इस अवसर पर राउप्रावि के संस्थाप्रधान व भारत विकास परिषद के ब्लाक उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश चंद्र जाट, वार्ड पंच शंकर गुर्जर व  मुकेश शर्मा , रतन जाट, धनराज गुर्जर, किशन गुर्जर,  किशन सुथार सहित विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक