सभी छात्र छात्राओं को कृमिनाशक गोली खिलाकर उनके स्वास्थ्य को सुधारें-सालावत


रायपुर 6अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव)प्रत्येक छात्र-छात्रा को कृमि नाशक गोली खिलाकर उनके स्वास्थ्य को सुधारें। प्रत्येक शिक्षक को उत्साह से इस कार्य को सेवा कार्य मानकर सफल होने तक अंजाम देना है। उक्त विचार ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ललितसिंह सालावत  ने कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित कृमिनाशक प्रशिक्षण पर क्षेत्र के राजकीय व निजी विद्यालयों के 159 शिक्षक-शिक्षिकाओं के समक्ष व्यक्त किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा मुकेश तिवारी  ने कहा कि सामुदायिक जागरुकता हेतु वातावरण तैयार करें। 8अगस्त को उपस्थित सभी छात्रों को कृमिनाशक गोली अपने समक्ष खिलावें।  शेष रहे बच्चों को 19अगस्त मोप अप दिवस को अवश्य कृमिनाशक गोली खिलावें।ब्लाक सामग्री वितरण प्रभारी प्राध्यापक सतीश शर्मा ने विद्यालयवार सामग्री वितरित की।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को