राजस्थान सरकार शिक्षकों की भर्ती में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी-त्रिवेदी
रायपुर 8 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)शिक्षा की गुणवत्ता में प्रतिदिन सुधार हो रहा है। राजस्थान सरकार शिक्षकों की भर्ती में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। आप सभी बालको के सर्वांगीण विकास में सदेव तत्पर रहें। उक्त विचार रायपुर सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी ने ब्लाक स्तरीय संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वॉकपीठ में उपस्थित 173 विद्यालयों के संस्था प्रधानों को संबोधित करते हुए कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण दशोरा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हम सभी गुणवत्ता बढ़ाने में सदैव तत्पर हैं। दो दिवसीय वाकपीठ का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीपप्रज्जवलन-माल्यार्पण से हुआ। वाकपीठ में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, नामांकन, मिड डे मील, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, शिक्षक की समाज में भूमिका सहित अनेक विषयों पर शिक्षाविद शंकर सिंह राणावत सहित अन्य शिक्षाविदों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए गहन मंथन किया। मंथन किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद शंकर सिंह राणावत, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराजसिंह बाड़ी,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तहसील अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चारण, वाकपीठ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुमावत, सचिव अक्षयराजसिंह झाला सहित सैकड़ों शिक्षाविद उपस्थित थे।