राजकीय महाविद्यालय रायपुर मे प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए अभाविप ने सौंपा ज्ञापन


रायपुर30 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य आर एस बांगड़ को ज्ञापन सौंपा।छात्र संघ महासचिव सोनू कुमार गौड़ के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षक, संस्कृत व अर्थशास्त्र के प्राध्यापकों की कमी को लेकर समस्त छात्रों द्वारा ज्ञापन देकर बताया कि जब से कॉलेज खुला है तब से आज तक यहां शिक्षकों की लगातार कमी से छात्रों को शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।  शारीरिक शिक्षक नहीं होने की वजह से छात्र खेलकूद में भाग नहीं ले सकते हैं व जिला स्तर पर टीम ले जाने में असमर्थ हैं। अगर यह ् मांग पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी इसी दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत ने बताया कि विपक्ष में होकर भी विद्यार्थियों के लिए सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे । जहां-जहां परिसर वहां परिषद छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी विशाल स्वर्णकार, छात्रसंघ सचिव प्रत्याशी घणी कुमारी गुर्जर, कक्षा प्रतिनिधि पूजा जाट, मदन लाल जाट, कैलाश चंद्र कुमावत, भेरू लाल सुथार, मीना रावत, विक्रम सिंह चुंडावत, कन्हैया लाल कुमावत, दिलखुश राव व सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को