भाविप के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव के जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण



कोशीथल 07अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)जन्मोत्सवों सहित अन्य उत्सवों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण में हम सब को आगे आना चाहिए। उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने दैनिक भास्कर के  "एक  पेड़ एक जिंदगी" अभियान के शुभारंभ अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के परिसर में पारस पीपल के 11 पौधे रोपण करने के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामवासियों के समक्ष व्यक्त किए। वैष्णव ने 46 वे जन्मोत्सव पर पौधरोपण कर सबको दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वैष्णव ने बताया कि जब से दैनिक भास्कर द्वारा एक पेड़ एक जिंदगी अभियान शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं  एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों  को प्रेरित कर प्रत्येक से एक एक पौधों का रोपण करवा कर उनका संरक्षण करवाया है। इसी अभियान की बदौलत वर्ष 2012 में दैनिक भास्कर द्वारा ग्रीन आईडल अवार्ड से जिले में सर्वप्रथम मुझे सम्मानित किया गया। आज बुधवार को दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। आने वाले समय में प्रत्येक छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवासियों से एक-एक पौधे का रोपण करवा कर दैनिक भास्कर के अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि बद्रीबसन्त लोहार, प्राध्यापक भेरूलाल बलाई, प्रतिभा तिवारी, लक्ष्मण सिंह शेखावत, कमलेश शर्मा, किशन नाथ, यशपाल सिंह राठौड़, दीपक सालवी, सांवरिया सीरवी, महेन्द्र सालवी, सुरेश तेली  सहित  अन्य उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को