पौधरोपण से ही हरियाली सम्भव है-जाट


रायपुर 30 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)पौधरोपण से ही क्षेत्र में हरियाली संभव है। हरियाली के अभाव में जीवन नीरस है । उक्त विचार राजस्थान युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर जाट ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुरा में पौधरोपण के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के समक्ष व्यक्त किए। जाट ने कहा कि आने वाले समय में वीर तेजा ब्रिगेड तहसील क्षेत्र को हरा-भरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतन कुमारी जाट, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहनलाल जाट, पैराटीचर चंदा वैष्णव, ओमप्रकाश जाट सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक