तेजा दशमी को लेकर हुआ तैयारी बैठक का आयोजन


रायपुर 30 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के चंवरों का देवरा परिसर में युवा जाट महासभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 8 सितंबर को तेजा दशमी मनाने को लेकर व तेजा दशमी पर कवि सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। राजस्थान युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर जाट ने बताया कि कवि सम्मेलन हेतु कवि रामेश्वर रमेश को प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रतन जाट पचातरा खेडा, लक्ष्मण जाट, रमेश जाट सूरजपुरा, कालूराम, प्रकाश, सुरेश, बक्षु, भेरूलाल, अर्जुन, ओमप्रकाश, रामलाल सहित कई जाट महासभा के सदस्य उपस्थित थे।

 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक