पौधरोपण कर मनाया जन्मोत्सव


रायपुर 8 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)नियमित पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा भरा बनाने में प्रत्येक व्यक्ति को तन - मन से अपना योगदान देना चाहिए। पौधों से प्राण वायु सहित अनेक अमूल्य चीजें मिलती है। उक्त विचार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल,रायपुर के प्रधानाचार्य नरेश टांक ने माडल स्कूल के बाहर से गुजर रहे रायपुर-सुरास सड़क मार्ग पर प्राध्यापक लक्ष्मण जाट के जन्मोत्सव पर आयोजित पौधरोपण के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों के समक्ष व्यक्त किए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, नेहरु युवा केन्द्र, भीलवाड़ा के जिला कार्यक्रम समन्वयक राजपालसिंह यादव, प्राध्यापक सुरेंद्र वैष्णव,करण जाट, पारस जाट, भगवान लाल मेवाड़ा, ममता शर्मा,राहुलसिंह मेहडु सहित अन्य उपस्थित थे। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक