केन्द्र सरकार ने अखण्ड भारत के सपने को किया साकार-छीपा




रायपुर14 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ कर केन्द्र सरकार ने अखण्ड भारत के सपने को साकार किया है अतः भारत सरकार अभिनंदन की पात्र है। आगे भी सरकार को अखण्ड भारत के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उक्त विचार इंजीनियर रामेश्वरलाल छीपा ने कस्बे के पंचमुखी चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायपुर द्वारा आयोजित अखण्ड भारत दिवस पर मुख्य वक्ता पद से उपस्थित स्वयं सेवकों के समक्ष व्यक्त किए। अखण्ड भारत का नक्शा बनाकर उस पर समस्त स्वयं सेवकों ने दीप प्रज्वलित कर अखण्ड भारत दिवस मनाया। अखण्ड भारत पर जय घोष लगाकर आकाश को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रचारक महेश शर्मा, गोपाल त्रिवेदी, देवीलाल शर्मा, राधेश्याम काबरा,रमेश वैष्णव,लेहरुलाल कुमावत,दिनेशसिंह तंवर,रामलाल कुमावत,किशन कुमावत,प्रधानाचार्य विजयसिंह चुण्डावत, मुकेश खटीक,दिनेश शर्मा, उमेश शर्मा,मुकेश त्रिवेदी,हेमन्त नामदेव,राजकुमार सेन,सोनू त्रिवेदी सहित कई स्वयं सेवक उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को