रायपुर कॉलेज मे अभाविप का सेल्फी विथ कैंपस युनिट सम्पन्न


रायपुर 6अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सेल्फी विथ कैंपस यूनिट सम्पन्न हुआ ! जिसमे  चित्तौड़ प्रान्त सहमंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ एवं मा.ला.व. महाविद्यालय भीलवाड़ा के छात्रसंघ उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा का प्रवास रहा । छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत ने बताया कि महाविद्यालय परिसर के बाहर कॉलेज इकाई एवं छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी ली गई । प्रान्त सहमंत्री गजेंद्र सिंह ने विद्यार्थी परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान तक छात्रहितों एवं राष्ट्रहितों के लिए किये गए आंदोलनों को रेखांकित किया एवं विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा कर विद्यार्थियों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान कॉलेज इकाई अध्यक्ष विशाल स्वर्णकार  पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य दिलखुश राव, तहसील प्रमुख नरेंद्र सिंह, सह संयोजक जगदीश गाडरी,राकेश लोहार, गजेंद्र सिंह , सुनील सुथार एव सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को