श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भजन संध्या में झूमे श्रोता


रायपुर 25 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के मध्य स्थित रघुनाथ मंदिर पर जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक गोविन्द वैष्णव, एडवोकेट हरीश टेलर, प्रकाश वैष्णव ने कृष्ण की लीलाओं पर मधुर भजन प्रस्तुत किए। मधुर भजनों की प्रस्तुति पर कई श्रोता नृत्य करने लगे।ठीक रात्री 12बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पुजारी पंडित राधेश्याम वैष्णव ने भगवान की आरती की तथा पंजेरी का प्रसाद चढाया, और सभी भक्त गणों को पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया ।इस अवसर पर डॉक्टर रामचन्द्र वैष्णव, राधाकृष्ण टेलर, प्रकाश टेलर, इन्द्र मल शर्मा, महादेव प्रसाद त्रिपाठी, सोनु छीपा, भरत वैष्णव, व सैंकड़ों भक्तगणों ने भाग लिया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को