जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
रायपुर,10 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील मुख्यालय के विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर मा.वि रायपुर मे जिला स्तरीय कब्बडी ,एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ,अध्यक्षता जिला भाजपा महामंत्री लादुलाल तेली,विशिष्ट अतिथि रघुवीर सिंह चुण्डावत मण्डल अध्यक्ष भाजपा, कैलाश चन्द्र शर्मा जिला सचिव विद्या भारती शिक्षा संस्थान भीलवाड़ा,पूर्व विधायक डा. बी आर चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपलाल जाट उपस्थित थे।उद्घाटन मैच कब्बडी भीलवाड़ा माण्डलगढ के मध्य हुआ। विजेता माण्डलगढ़ टीम रही।प्रधानाध्यापक विजय सिंह चुण्डावत ने बताया की जिले के 400 भैया/बहिन भाग ले रहे है ।समापन रविवार दिनांक 11अगस्त को होगा।