पौधरोपण कर अपने प्रथम प्रवास को बनाया यादगार


रायपुर 12 अगस्त (राधेश्याम वैष्णव)पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण अनिवार्य रूप से करना चाहिए इसके अभाव में धरती पर जीवन का संकट आ जाएगा उक्त विचार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष संपत सिंह ने कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय परिसर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर द्वारा पौधरोपण के अवसर पर उपस्थित शिक्षकों के समक्ष व्यक्त किए। इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर प्रबंधन समिति के  सचिव इंजीनियर रामेश्वर लाल छिपा, जिला उप सभा अध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष तेजबहादुरसिंह चारण, मंत्री राधेश्याम जीनगर, प्रदेश प्रतिनिधि केशुराम रेगर, ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल जाट, शाखा सदस्य रवि टेलर, संपत सुथार, गिरधारी लाल कुमावत राहुल मेहडू, जगदीश जाट, राधेश्याम वैष्णव, किसन खटीक, आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह चुंडावत, मुकेश चंद्र खटीक, अशोक सहित अन्य उपस्थित थे 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को