बालकों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है-जाट
रायपुर 9 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)बालकों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समस्त संस्था प्रधानों को बालकों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देनी है। उक्त विचार सहाड़ा रायपुर के विधायक प्रत्याशी व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रूप लाल जाट ने कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाक पीठ के अंतिम दिन समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रधान यशोदा जाट ने कहा कि आज में आपके समक्ष हूं तो आप सब का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। आगे भी इसी तरह का योगदान देते रहें । कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुण दशोरा ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कमी महसूस करें तो निश्चित रूप से मुझे अवगत कराएं ताकि मैं उस कमी को पूरा कर सकूं। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रामेश्वरलाल छिपा, भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह चुंडावत, मोखुन्दा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत नांदसा भेरू सिंह चुंडावत, भाजपा मंडल महामंत्री गणपत टांक, मोखुन्दा मंडल महामंत्री मुकेश सोनी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरिहंत सुखलेचा उर्फ बंटू, प्रधानाचार्य जुली त्रिपाठी, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल योगी, वाक पीठ के अध्यक्ष एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरिया के प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण कुमावत सहित 167 उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन वाक पीठ के सचिव एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमाणा के प्रधानाचार्य अक्षयराजसिंह झाला थे किया। समापन समारोह के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्रा द्वारा आकर्षक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसको सभी ने करतल ध्वनि से सराहा। दो दिवसीय वाक् पीठ के वार्ताकारों का भी माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपसभापति रमेश चंद्र वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चारण, मंत्री राधेश्याम जीनगर, प्रदेश प्रतिनिधि केशुराम रेगर सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे ।