पौधों के अभाव में जीवन सम्भव नहीं-तातेला


रायपुर 13 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)पौधों के अभाव में जीवन संभव नहीं है जीवन को संभव करने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। उक्त विचार रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला ने  नेहरु युवा केंद्र शाखा रायपुर द्वारा कस्बे के सगरेव मार्ग स्थित शमशान घाट परिसर में पौधरोपण करने के दौरान उपस्थित समाज सेवियों के समक्ष व्यक्त किए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण तातेला,गायत्री परिवार के पंडित राधेश्याम वैष्णव, नेहरु युवा केंद्र की सेविका प्रवीण निशा छिपा, जगदीश माली, जम्मूदेवी माली, रेखादेवी जाट सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक