सालवी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई तैयारी बैठक
रायपुर 8 अगस्त, (राधेश्याम वैष्णव)उपखंड मुख्यालय के बाबा रामदेव मंदिर पर "सालवी समाज नवयुवक मंडल जगदीश चौखला संगठन" की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 11 अगस्त रविवार को क्षेत्र के कोशीथल ग्राम में होने वाले द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह की पूर्व तैयारियों के बारे मे निर्णय लिया गया साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता के लिए अलग अलग कमेटियां बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सोंपी गई।आयोजक मोहन लाल सालवी निवासी कोशीथल ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह उनके पिता स्वर्गीय धन्नालाल गड़ात की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहाड़ा-रायपुर विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी, अध्यक्षता सोहनलाल भाटी अति.मु.अभि.जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उदयपुर,अति विशिष्ट अतिथि भंवर मेघवंशी स्वतंत्र पत्रकार,संपादक शून्य काल ,सुशीला सालवी पूर्व जिला प्रमुख भीलवाड़ा रहेंगे।संगठन अध्यक्ष गोपीलाल सालवी बोराणा ने बताया की कार्यक्रम नियत पूर्व निर्धारित समय 10बजे शुरू होगा।कार्यक्रम मे सम्मान समारोह के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी बालक बालिकाओं द्वारा दी जाएगी समारोह में सहाड़ा, रायपुर,मांडल,आमेट,आदि तहसीलों की सालवी समाज के 10,12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों तथा नवनियुक्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।