अभाविप का " सेल्फी विथ केम्पस"युनिट सम्पन्न


रायपुर 9 अगस्त (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के  राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का "सेल्फी विथ केंपस" यूनिट सम्पन्न हुआ जिसमें राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत ने विद्यार्थी परिषद के बारे में बताकर सदस्यता अभियान के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों को सदस्यता ग्रहण करवाई। विशाल स्वर्णकार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी परिषद से जुड़े। इसी दौरान नगर प्रमुख नरेंद्र सिंह चुंडावत, विद्यालय इकाई अध्यक्ष लोकेश जाट व राकेश लोहार, गजेंद्र सिंह, गणपत जाट, परसराम जाट, भरत दाधीच, किशन कुमावत, राहुल सालवी सहित सेकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक