केन्द्रीय टीम द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत किये गए कार्यों का किया निरिक्षण



रायपुर22 अगस्त,(राधेश्याम वैष्णव) क्षैत्र की  बोराणा, पिथा का खेड़ा ,झडोल आदि ग्राम पंचायतों में केन्द्रीय टीम द्वारा जल शक्ति अभियान में चलाये जा रहे कार्यों निरीक्षण किया। निरीक्षण में  रायपुर कस्बे का मुख्य पेयजल स्रोत लड़की बांध का अवलोकन किया। बांध की भराव क्षमता व आव क्षैत्र तथा पाल की मजबुती को भी देखा। विकास अधिकारी संदेश पाराशर से आवश्यक जानकारी ली व पूर्व के वर्षों में भराव की स्थिति को समझा। हेंडपम्प के निकट निर्मित सोख्ता गड्ढे का निरीक्षण भी किया इसके साथ पौधरोपण, चारागाह विकास कार्य,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्य देखे व विकास अधिकारी पाराशर की कार्यशैली को सराहा। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बोराणा में टीम के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भारत सरकार द्वारा प्रेषित टीम में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक भास्कर चोरडिया और उपनिदेशक वीरेश कुमार थे। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जगदीश बडगुर्जर, सहायक अभियंता चंपालाल    तुंगारिया ,कनिष्ठ अभियंता आशीना तिवारी ,मुकेश कुमार ,संग्राम सिंह, शहजाद खान ,सुरेंद्र सिंह राव,रामलाल सुथार सहित संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को