कोशीथल में शहीद भगत सिंह की112वीं जयंती धूम धाम से मनाई


रायपुर 28 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोशीथल में शहीद भगतसिंह की 112 वीं जयंती वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद वैष्णव के नेतृत्व में  मनाई गई।वैष्णव ने भगतसिंह के आजादी के योगदान विषय पर प्रकाश डालते हुए उनके किए पर गर्व महसुस करने का आह्वान छात्र-छात्राओं से किया। वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मणसिंह शेखावत ने शहीद भगतसिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्राध्यापक ममता जीनगर,कंचन जीनगर,विनोद वर्मा, अनिल मीणा सहित शिक्षक शिक्षिकाऐं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक