गल्यावड़ी ग्राम में "गौ कृपा कथा महोत्सव" का आयोजन 29 सितंबर से



रायपुर 27 सितंबर,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के खेमाणा ग्राम पंचायत के गल्यावड़ी ग्राम में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दिनांक 29सितंबर,रविवार से 7 सितंबर तक 9दिवसीय "गौ-कृपा कथा महोत्सव" का आयोजन नवरात्रि के अवसर पर किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य डा. मुरलीधर सोनी ने बताया कि 31वर्षीय गौ-पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पद यात्रा की सहयोगी पूज्या साध्वी बहुला गोपाल सरस्वती कथा वाचन करेंगी। 29 सितंबर रविवार को कथा शुभारंभ से पूर्व दोपहर 1बजे हनुमान मंदिर से कथा स्थल गौ-घाट तक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का समय रात्रि 7.30 बजे से 10 बजे तक का रहेगा।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को