6 अक्टूबर रविवार को "एक शाम भैरुजी के नाम" विशाल भजन संध्या गल्यावड़ी भैरुनाथ मंदिर पर
रायपुर 27 सितंबर,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गल्यावड़ी भैरूनाथ मंदिर परिसर में नवरात्रि महोत्सव को लेकर 6 अक्टूबर रविवार को रात्रि 8:00 बजे द्वितीय विशाल भजन संध्या " एक शाम भैरुजी के नाम" का आयोजन होगा। न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के डायरेक्टर चैनसुख जांगिड़ ने बताया कि इस विशाल भजन संध्या में डी.जे. किंग गोकुल शर्मा, भजन सम्राट नरेश प्रजापत, शेखावाटी गायक धनराज मीणा, कॉमेडी किंग दिनेश छैला, निर्मल जांगिड़ राजसमंद, संचालक एवं राजस्थान गो सेवा आयोग के पूर्व सदस्य लालचंद कुमावत लवाणा, डांसर गोरी नागौरी, काजल मेहरा, मिस छाया आदि भक्तिमयी प्रस्तुतियां देंगे।