गुरु के बिना ज्ञान सम्भव नहीं-चौधरी
गंगापुर 4 सितंबर,(राधेश्याम वैष्णव)गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। हमें "गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देर्वो महेश्वरः गुरुर् साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः।।" वेद वाक्य को आत्मसात करते हुए गुरु का आदर करना चाहिए।उक्त विचार कर भारत विकास परिषद,गंगापुर के सचिव अरविंद चौधरी ने भा.वि.प.शाखा गंगापुर द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र-अभिनंदन समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय-कोशीथल में मुख्य वक्ता पद से व्यक्त किए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दिनेश श्रोत्रिय,प्रकल्प प्रमुख लल्लू नारायण,भारत विकास परिषद, रायपुर के सचिव रमेशचन्द्र वैष्णव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने की। उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढाओ,पर्यावरण संरक्षण, सेवा, सहयोग, संस्कार निर्माण, स्वच्छता आदि की शपथ दिलाई गई। समारोह में 4 विद्यालयों के 21 गुरुजनों व 6 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का प्रमाण पत्र दुपट्टा तिलक से सम्मान किया गया। समारोह में भारत विकास परिषद के भारत को जानो व समूहगान प्रकल्प प्रभारी विनोद पंचोली,रवि भट्ट, राबामावि के प्रधानाध्यापक राजेश जीनगर, ममता जीनगर,हनुमान बैरवा, संजय पालीवाल,लक्ष्मण सिंह शेखावत,राकेश कुमार, आशा,कंचन, ललिता, सुमित्रा, शशिकला सहित छात्र छात्राएं व गुरजन उपस्थित थे।