भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ गणपति विषर्जन



रायपुर 12 सितंबर(राधेश्याम वैष्णव),कस्बे सहित तहसील क्षैत्र में गणपति महोत्सव को लेकर अपार उत्साह देखा गया। क्षेत्र के लाला फूला माता  आशाहोली में 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी को किया गया। इस महोत्सव को लेकर पिछले 10 दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन जारी था।गणपति की प्रतिमा को डीजे के साथ जुलूस निकालते हुए पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई व नए तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच देवी लाल जाट सुवा लाल,  सुरेश कुमार सोनी, लक्ष्मी लाल तेली, एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी विशाल स्वर्णकार, बंशी लाल  लोहार, लक्ष्मण लोहार, सत्यनारायण वैष्णव, प्रकाश लोहार, घनश्याम दास वैष्णव, भरत शर्मा,  जमना लाल गाडरी सहितग्रामवासीयों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को