वॉलीबॉल प्रतियोगिता में"सोनु कुमार बड़वा" का राज्यस्तर पर हुआ चयन

रायपुर 13 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के रा.उ.मा. वि. सगरेव में शुक्रवार को सम्मान समारोह

आयोजित कर  विद्यालय के छात्र सोनु कुमार बड़वा का माल्यार्पण एवं पारितोषिक प्रदान कर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह चारण के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया गया।स्थानीय विद्यालय के शा.शि. प्रकाश चन्द्र जाट ने बताया कि छात्र सोनु कुमार बड़वा का चयन 17 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनहुआ है।सोनु कुमार बड़वा  21सितंबर को मसूदा(अजमेर) में होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जायेगा।इससे पूर्व छात्र सोनु शाहपुरा में प्रशिक्षण लेगा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर शा. शि. प्रकाश चंद्र जाट का आभार जताया।इस दौरान प्रधानाचार्य दुर्गा राठौड़, व्याख्याता संदीप ढाका,मन्ना लाल मीना, श्याम लाल माली,रामलाल ,घनश्याम लाल,ममता शर्मा, नंदलाल,प्रकाश असवाल आदि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को