ओजोन दिवस पर ओजोन परत को सुरक्षित रखने के लिए किया पौधरोपण



रायपुर 16 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रायपुर  में ओजोन दिवस मनाया गया।प्रधानाचार्य नरेश कुमार टाँक ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि ओजोन परत को सुरक्षित रखना है तो अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए । इस अवसर पर वन विभाग के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान दिनेश सिंह राठौड़, करण कुमार जाट, रवि कुमार, भुवनेश्वर त्रिवेदी, नरपत सिंह राठौड़, राहुल सिंह मेहड़ू, गिरधारी लाल कुमावत, लक्ष्मण जाट, प्रकाश माली, नारायण लाल कुमावत सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रघुवीरसिंह चुंडावत ने किया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को