यदि भारत पर तू परमाणु बम फेंकेगा,तो पूरा पाकिस्तान तू सुबह तक नहीं देखेगा..निर्भीक
रायपुर 22 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)वो मिलती थी एक मुरारी से, पर सेटिंग थी गिरधारी से। वो खर्चा राजू से लेती थी पर शर्माती थी बनवारी से।।............जैसे गीतों से अन्तर्राष्ट्रीय लाफ्टर चेंपियन कवि सुरेश 'अलबेला' मुंबई ने भोर तक हजारों दर्शकों को हंसा हंसा कर लौट पोट कर दिया। अवसर था बाबा रामदेव मेले के तीसरे दिन कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का। कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरपंच रेखा तातेला के दीपप्रज्वलन व कवियत्री डा.नम्रता नामिता के सरस्वती वंदना से हुआ। कवि कुलदीप रंगीला ने हास्य रस पर कविता पाठ कर दर्शकों को खूब हंसाया। प्रेम शास्त्री ने जिंदाबाद-जिंदाबाद मोदी शाह जिंदाबाद, 'हिचकी' , सैनिक आदि पर कविता पाठ कर पांडाल को मंत्रमुंग्ध कर दिया। गौ-पुत्र कवि रामेश्वर रमेश ने बिजली विभाग को किसानों की पीड़ा बढाने वाला बताकर खूब वाहवाही लूटी। भारतीय सेना में रहे सैनिक व ओजवीर के कवि नरेश निर्भिक ने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कविता के माध्यम से ललकारते हुए कहा " यदि भारत की धरती पर तू परमाणु बम फेंकेगा तो पूरा पाकिस्तान तू सुबह तक नहीं देखेगा....। कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि प्रदीप पंवार ने भी वीर रस व श्रंगार पर कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। सम्मेलन में विधायक कैलाश त्रिवेदी, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी, उप सरपंच हारुन मोहम्मद छीपा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा, नांदशा सरपंच भैरुसिंह चुंडावत,सगरेव उप सरपंच घनश्याम शर्मा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गोपाल कृष्ण त्रिवेदी, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा.सत्यनारायण सत्य, भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह चारण,करणी सेना के संरक्षक गणपतसिंह राणावत,वार्ड पंच दिनेश सिंह तंवर, मुकेश शर्मा,सीमा वैष्णव,चंदा वैष्णव, समाजसेवी लेहरुलाल कुमावत,तिलकेश दाधीच कोशीथल सहित हजारों महिला-पुरुष उपस्थित थे।