विविधता में एकता राष्ट्रीय सम्मान के लिए "रणजीत सिंह चारण" का हुआ चयन


रायपुर 23 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)मुंशी प्रेमचंद सम्मान लेने वाले भारत के सबसे युवा कवि रणजीत सिंह चारण "रणदेव" को 17 नवम्बर को जयपुर में एन. आर बी फाण्डेशन द्वारा होने वाले भव्य अंतराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन - 2019  "विविधता में एकता राष्ट्रीय सम्मान" से सम्मानित किया जायेगा। संस्था के निर्देशक डाँ निशा माथुर, फाउंडर शेलेन्द्र माथुर द्वारा पत्र के माध्यम से सूचित किया।इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में साहित्य, शिक्षा, कृषि, फिल्म, संगीत, नृत्य, पत्रकारिता, समाजसेवा,फिल्म, ज्योतिष,चिकित्सा, फैशन, कला व सांस्कृतिक और उद्योग आदि क्षैत्रो से सम्बंधित प्रदेश, देश और विदेश की लगभग 150 प्रतिभाओं को सम्मानित होने का मौंका मिलेगा। जिसमें "रणदेव" का नाम चयन हुआ हैं।वर्तमान में "रणदेव" रायपुर के भगवती पब्लिक स्कूल में शिक्षक के रूप में अध्यापन करा रहे हैं ।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक