हमें सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने के लिए मेलों को महत्व देना चाहिए-जाट
रायपुर 23 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)मेलों के माध्यम से देश में सांस्कृतिक एकता आती है। हमें सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने के लिए मेलों को महत्व देना चाहिए। उक्त विचार राजस्थान सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रतनलाल जाट ने कस्बे के खेल मैदान में ग्राम पंचायत,रायपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बाबा रामदेव मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधान यशोदा जाट ने की। प्रधान जाट ने अपने संबोधन में कहा कि मेले की निरंतर प्रगति हम सब के लिए हर्ष है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपप्रधान चंद्रप्रकाश जैन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रामेश्वर लाल छिपा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चतर सिंह सोलंकी, संकल्प से सिद्धि के विधानसभा प्रभारी नाथूलाल शर्मा,पंचायत समिति सदस्य रमेश रैगर,भाजपा जिला महिला महामंत्री डा.मींरा किराड़,युवा भाजपा नेता बद्रीलाल जाट खेमाणा, समाजसेवी लेहरुलाल कुमावत, रामलाल कुमावत, विशाल वैष्णव,कैलाश चौधरी,फिरोज पठान,राजू टेलर थे।समस्त अतिथियों का स्वागत मेला अधिकारी व रायपुर ग्राम पंचायत सरपंच रेखा तातेला, उपसरपंच हारुन मोहम्मद छीपा, वार्ड पंच दिनेशसिंह तंवर,गोपाल कृष्ण त्रिवेदी सहित ग्राम पंचायत परिवार ने किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन पर पं.राधेश्याम वैष्णव,समाजसेवी मनोज वैष्णव,बर्तन व्यवसायी शंकर कुमावत,टेंट में छोटू खां पठान,लाईट में,बाबू खां,माकुल सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु कानि. पारसमल जाट सहित अन्य का सम्मान अतिथियों के कर कमलों से मोमेंटो से किया। मुख्य अतिथि डा.जाट व प्रधान यशोदा जाट के ध्वजावतरण के साथ मेले का समापन हुआ। इंजीनियर आर एल छीपा ने भी समरोह को संबोधित किया। संचालन आर एस एस के गोपालकृष्ण त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा.सत्यनारायण सत्य सहित गणमान्य थे।