आज होगा सालवी समाज की विशाल शोभायात्रा का आयोजन

रायपुर,10 सितंबर (राधेश्याम वैष्णव)हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवा सुदी त्रयोदशी बुधवार को "सालवी समाज नवयुवक सेवा समिति ध्रुव चौकला भीलवाड़ा" द्वारा विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा मालपुरा(बागोर) से प्रातः7:30 बजे प्रारंभ होकर सारणो का खेड़ा चौराहा,करणवास चौराहा, माणकियास चौराहा,बागोर टहूंका,सांगवा,महेंद्रगढ़,शिवरती,सल्यावड़ी चौराहा गंगापुर,लाखोला चौराहा, अरनिया,आरणी गुजरनिया होते हुए बाबा रामदेव मंदिर मातृकुंडिया(राशमी)पहुंचेगी 4:00 बजे ध्वजारोहण के साथ महाआरती होगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा अध्यक्ष सुनील सालवी ने बताया कि इस वाहन रैली में जिले सहित आसपास के लगभग 1500सालवी समाज के लोग भाग लेंगे इस हेतु रायपुर तहसील क्षेत्र से "सालवी समाज नवयुवक मंडल जगदीश चौखला की संपूर्ण कार्यकारिणी सहित कार्यकर्ता इस शोभायात्रा में शिरकत करेंगे।संरक्षक गिरधारी लाल काला ने बताया की शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा।शोभायात्रा मे डिजे की मधुर धुनों पर आनंद लेते हुए भक्त पहुंचेंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक