"खम्मा खम्मा ओ मारा रुणिचा रा धणिया" जैसे भजनों पर भोर तक झूमे श्रोता



रायपुर 23 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)ॐ गं गणपतये नमो नमः सिद्धि विनायक नमो नम: गणपति बप्पा मोरिया......।। म्हारा सतगुरु आंगन आया,म्हारा सतगुरु आंगध आया , मैं वारि जाउ़री,खुदा पर वारि जाउं री.......।। खंमा खंमा ओ म्हारा रुणिजा रा धणिया......।। जैसे भक्ति भजनों से रायपुर का कोना कोना रविवार की रात्रि 9.00 बजे से सुबह तक गूंज उठा। अवसर था रायपुर ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित बाबा रामदेव मेले के चौथे दिन "आज की शाम बाबा रामदेव के नाम"भजन संध्या का। भजन सम्राट महेंद्रसिंह पाली,मोईनुद्दीन मनचला जोधपुर, गायिका नीता नायक सिरोही,मशरुन मनचला आदि ने भोर तक हजारों महिला-पुरुष दर्शकों को बांधे रखा व ताली बजाने-नाचने-झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका नीता नायक ने म्हने घोड़लियो मंगवाई म्हारी मां म्हने घोड़लियो मंगवा ... पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। महेंद्र सिंह ने मरुधरा में ज्यौत जगाय गयो म्हारो सांवरियो गिरधारी......।। मनचला मोईनुद्दीन ने मंगल भवन अमंगलहारी दीन दयाल.........।। जैसे भजन पूरे मन से प्रस्तुत किये। बीकानेर की प्रसिद्ध बाल नृत्यांगना सृष्टी जांगिड़ ने भवानी व भवई नृत्य कर दर्शकों के मन को छू लिया। दर्शकों ने खुले मन से हजारों रुपये पल भर में एकत्र कर सृष्टी के समक्ष ढेर लगा दिया। बाल सृष्टी ने सभी का आभार अपनी नन्हीं अदाओ से जता कर सबका दिर जीता। इस पूरे कार्यक्रम को न्यू म्युजिकल ग्रुप के डायरेक्टर चैनसुख जांगिड़ ने कई दिनों के सार्थक प्रयासों से संजोया। "आज की शाम बाबा रामदेव के नाम" कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच रेखा तातेला ने बाबा रामदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन  व गणपति वंदना से हुआ। सभी कलाकारों का सम्मान सरपंच तातेला, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डा. सत्यनारायण सत्य,उप सरपंच हारुन मोहम्मद छीपा, वार्ड पंच दिनेशसिंह तंवर,बाबूलाल कुमावत,संदीप व्यास, गोपालकृष्ण त्रिवेदी, जितेंद्र वैष्णव व ग्राम पंचायत परिवार ने फूल माला,दुपट्टा, मोमेंटो देकर किया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त अधिषासी अभियंता सुभाष चंद्र सुखलेचा, भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद वैष्णव,करणी सेना के संरक्षक गणपत सिंह राणावत, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अरिहंत सुखलेचा सहित गणमान्य उपस्थितथे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को