रायपुर में बाबारामदेव मेले की तैयारियां जोरों पर


रायपुर16 सितंबर,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के खैल मैदान में हर वर्ष लगने वाले पांच दिवसीय बाबा रामदेव मेले को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है। मेले में मनोरंजन के साधन जैसे डोलर,चकरी,आकाश का झूला,मौत का कुआ, डायनासोर आदि पहुंच चुके है । दुकानों का आवंटन प्रारंभ हो चुका है। मेले में दिनांक 21सितंबर को लाफ्टर चैंपियन सुरेश अलबेला के सानिध्य में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व 22सितंबर को मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र सिंह राठौड़ व गायिका नीता नायक की उपस्थित में विशाल भजन संध्या का आयोजन राउमावि के प्रांगण में रात्रि 8.00 बजे होगा। मेलाधिकारी एवं रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला ने बताया कि मेले में ग्राम पंचायत द्वारा आने वाले सभी व्यापारियों एवं मेले के दर्शनार्थियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जावेगी। पंचायत समिति द्वारा आयोजित पशु मेला परंगटिया तालाब के अंतिम छोर सुरास मार्ग के निकट लगा हुआ अपने पूरे परवान पर है। पशुओं की खरीद फरोख्त जोरों पर है। इन दिनों वर्षा की अधिकता के कारण पशुओं की कीमत दुगुनी हो गई है। पशु मेले का समापन 19 सितंबर को होगा व खैल मैदान में बाबा रामदेव का पांच दिवसीय मेला 19 सितंबर को प्रारंभ होगा।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को