तेजादशमी के शुभअवसर पर जाट समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा
रायपुर 8 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के कुम्हार मोहल्ला स्थित चंवरों का देवरा से तेजा दशमी पर सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के 916 वे बलिदान दिवस को लेकर युवा जाट महासभा, वीर तेजा ब्रिगेड एवं जाट समाज के सैंकड़ों महिला पुरुषों की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे से शुरू की गई जो कस्बे के झंवर मोहल्ला, रघुनाथ मंदिर, बाजार की कुई, जैन मंदिर,कुमावत चौक, अंबिका नगर, सहकारी समिति, बड़ा मंदिर, पंचमुखी चौक, बस स्टैंड,खैल मैदान,चौधरी कोम्पलेक्क्ष होते हुए पुनः चंवरों का देवरा पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा का जगह जगह कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया गया व वीर तेजाजी के जयकारे लगाये। युवा वीर तेजा ब्रिगेड के समस्त युवा केसरिया पट्टी बांध कर पैदल व वाहनों में सवार थे। तेजाजी की विशाल झांकी सजाई गई जिसके सम्मुख सैकड़ों महिला पुरुष नृत्य करते हुए वीर तेजाजी की जयकार करते हुए डी जे की भक्ति धुन के साथ केशरिया पताकाएँ लहराते आगे बढ़ते जा रहे थे। शोभायात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रकाश जाट,पूर्व सरपंच आशाहोली देवीलाल जाट,युवा जाट महा सभा के तहसील अध्यक्ष रतनलाल जाट पचातरा का खेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष केसर जाट, मांगी लाल जाट,रामचंद्र जाट,कालू जाट,कवि रामेश्वर 'रमेश' पिता का खेड़ा, रामेश्वर जाट सूरजपुरा, प्राध्यापक लक्ष्मण जाट, जगदीश जाट, गोपाल जाट आंबा का खेड़ा,गोपाल जाट पालरां,शिवलाल जाट झड़ौल, किशन जाट पीता खेड़ा,मोहनलाल जाट, कैलाश चौधरी खानणिया, भंवर जाट, ओम प्रकाश जाट, पारस जाट,बद्रीलाल जाट,शिवलाल जाट,शंकर जाट सहित सैकड़ों युवा व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। पंचमुखी चौक में शोभा यात्रा का भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।