आज होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन


रायपुर 22 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्राम पंचायत रायपुर द्वारा आयोजित विशाल बाबा रामदेव मेले के चौथे दिन 22 सितंबर, रविवार को रात्रि 8.00 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भजन सम्राट महेंद्र सिंह-पाली, मोइनुद्दीन मनचला-जोधपुर, भजन गायिका नीता नायक-सिरोही सुमधुर भक्ति, देश भक्ति,फिल्मी,राजस्थानी भजनों की प्रस्तुति देंगे। मेला अधिकारी एवं रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला ने बताया कि भजन संध्या हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को