बैंकिंग सेवा की प्रणाली को समझकर वित्तीय बचत मे महिलाओं को आगे आना चाहिए-सोमानी
रायपुर 13 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)प्रधानमंत्री जनधन योजना में खाता खुलाने पर एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना में 342/- रुपए में 5 लाख रुपए का बीमा किया जा सकता है। बैंकिंग सेवा की प्रणाली को समझकर वित्तीय बचत में प्रत्येक महिला को आगे आना चाहिए। उक्त विचार बैंक आफ बडौदा शाखा भीलवाड़ा के एल.एफ.सी. को-ऑर्डिनेटर ओमप्रकाश सोमाणी ने भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सहयोग से कट्स मानव विकास केंद्र भीलवाड़ा द्वारा रायपुर तहसील क्षेत्र के मोखुन्दा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र पर आयोजित एकदिवसीय चतुर्थ चरण वित्तीय उपभोक्ता संरक्षण कार्यशाला के मुख्य वक्ता पद से उपस्थित सेंकड़ों महिलाओं के समक्ष व्यक्त किए। कट्स मानव विकास केंद्र के जिला समन्वयक गौरव चतुर्वेदी ने कहा कि मानव विकास केन्द्र पुरे जिले में ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षर कर सहायता प्रदान कर रहा है। सरपंच ग्राम पंचायत मोखुन्दा गोपाल सोनी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बन बैंक के माध्यम से बचत करने पर बल दिया। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा मोखुन्दा के प्रबंधक उमेश विश्नोई ने बैंक संबंधी जानकारियां देकर महिलाओं का उस उत्साहवर्धन किया एवं बैंक संबंधी भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी निर्मला पुरोहित ने बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 की जानकारी दी। इस अवसर पर कट्स के जिला सहयोगी हेमंतसिंह,रायपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के तहसील सचिव रमेशचंद्र वैष्णव,बैंक बी.सी.निजामुद्दीन शोरगर, ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक गुलाबचंद बुनकर, वार्ड पंच जाफर हुसैन फकीर, सहित ग्राम पंचायत क्षैत्र की सैकड़ो महिलाओं ने भाग लेकर बैंक संबंधी वित्तीय जानकारियां सीखी।