रायपुर नृसिंह द्वारा मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव 1 नवम्बर को

रायपुर 31 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के नृसिंह द्वारा मंदिर पर दिनांक 1 नवंबर को शाम 5:00 बजे महाआरती के साथ विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। अन्नकूट समिति के सदस्य दिनेश झंवर, गोपाल त्रिवेदी, दिनेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाभ पंचमी के अवसर पर विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से अन्नकूट का निर्माण किया जाता है। अन्नकूट महोत्सव के दौरान 1008 संत मदन मोहन दास महाराज सहित समस्त समाजों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक