"अभिभावक संवाद संगम बैठक" का आयोजन 12 अक्टूबर को
रायपुर 11 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय में "अभिभावक संवाद संगम बैठक" का आयोजन दिनांक 12 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य आर.एस.बांगड़ ने बताया कि सभी छात्रों को पीले चावल देकर अपने अभिभावकों को महाविद्यालय में साथ आने का निमंत्रण दिया गया। सवाद संगम बैठक के माध्यम से अभिभावकों को महाविद्यालय की प्रत्येक गतिविधि से अवगत कराया जाएगा। बैठक के दौरान वाद-विवाद, एकांकी, देश भक्ति गीत सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समस्त कार्यक्रम के प्रभारी प्राध्यापक डॉ नारायणलाल माली होगें।