13 अक्टूबर को रायपुर में मनाया जाएगा अजमीढ़ जयंती महोत्सव


रायपुर 11 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे में मेढ़ क्षेत्रिय स्वर्णकार समाज तहसील रायपुर द्वारा अजमीढ़ महाराज की जयंती महोत्सव दिनांक 13 अक्टूबर, रविवार को बनाया जाएगा। स्वर्णकार समाज के तहसील अध्यक्ष अर्जुन लाल सोलीवाल व कोषाध्यक्ष  मोतीलाल खजवानिया ने बताया कि रविवार की प्रातः 10:00 बजे विनायक वाटिका से विशाल या शोभायात्रा  अजमीढ़ महाराज की झांकी के साथ प्रारंभ होगी जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः विनायक वाटिका पहुंचकर सामाजिक सभा में तब्दील होगी। दोपहर 12:00 बजे से समाज उत्थान हेतु कई निर्णय लिए जा कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु ठोस निर्णय लिया जाएगा। रायपुर तहसील क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए तहसील क्षेत्र से आए मेढ़ क्षेत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रत्येक महिला पुरुष बच्चों को प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को