सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई


रायपुर 31 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- कोशीथल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद वैष्णव ने बताया कि सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया। राष्ट्र की एकता व अखंडता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। रन फॉर यूनिटी सहित कईं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अंत में समस्त विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राध्यापक फारुखबैग मिर्जा, भेरुलाल बलाई, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक राजेश जीनगर, वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद वैष्णव, बद्रीलाल लौहार, सुरेशचंद खटीक, कंचन सोनगरा, रेखा जीनगर, लेहरु लाल कुमावत सहित छात्र-छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को